- Hindi News
- सरकारी अस्पतालों में अब पेंशनर्स को मिलने लगी दवा
सरकारी अस्पतालों में अब पेंशनर्स को मिलने लगी दवा
डीबीस्टार ने 15 सितंबर को बजट नहीं होने का बहाना कर दवा के लिए पेंशनर्स को भटका रहे शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें खुलासा किया गया था कि रायपुर जिले के सरकारी अस्पतालों में रजिस्टर्ड 650 पेंशनर्स को तीन महीने से दवाइयां नहीं मिल रही हैं।
रायपुर जिला अस्पताल समेत मंदिर हसौद पीएचसी और सीएचसी से कहा जा रहा था कि दवा खत्म हो गई है। जबकि सीजीएमएससी की ओर से नियमित दवा सप्लाई हो रही है। कुछ दवा स्थानीय स्तर पर सिविल सर्जन और सीएमएचओ खरीदते हैं लेकिन इसके लिए बजट नहीं होने का बहाना किया जा रहा था। जांच के बाद मरीजों को दवा काउंटर पर भेज दिया जाता। वहां से जवाब मिलता कि अभी दवा नहीं है, आने पर देंगे। उस दौरान फार्मासिस्ट ने बताया था कि बजट खत्म हो गया है इसलिए दवा सप्लाई नहीं हो रही है।
सिविल सर्जन डॉ. बीके दास का कहना था कि बजट नहीं होने की वजह से परेशानी हो रही है। जल्द ही खरीदी करेंगे। खबर प्रकाशित होने के चार दिन बाद जिला अस्पताल समेत अन्य पीएचसी सीएचसी में पेंशनर्स के लिए दवा की व्यवस्था कर दी गई। सिविल सर्जन कह रहे हैं कि सभी दवाइयां गई हैं। अब मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
^शासन की ओर से व्यवस्था की गई
पेंशनर्सके लिए दवाइयों की व्यवस्था कर दी गई है। मरीज अस्पताल आकर महीनेभर की दवा ले सकते हैं। बजट खत्म होने की वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था। शासन की ओर से व्यवस्था की गई है। डॉ.बीके दास, सिविलसर्जन, रायपुर जिला अस्पताल
IMPACT