- Hindi News
- कंपटीशन एग्जाम क्रैक करना है तो जुड़ें लाइब्रेरी से
कंपटीशन एग्जाम क्रैक करना है तो जुड़ें लाइब्रेरी से
एकही क्लिक पर कोई भी पुस्तक डाउनलोड करके आप पढ़ सकते हैं, लेकिन इससे पहले ई-लाइब्रेरी यूज करने का कानून भी आपको पता होना चाहिए। शुक्रवार को साइंस कॉलेज में ई-लाइब्रेरी पर आयोजित नेशनल सेमिनार में मौजूद एक्सपर्ट्स ने ये जानकारी दी। दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के अंतिम दिन बताया गया कि ई-लाइब्रेरी के तहत कई किताब ऐसी होती हैं, जिन्हें डाउनलोड करना पर सिर्फ 60 प्रतिशत ही डाउनलोड कर सकते हैं। 60 प्रतिशत से ज्यादा फाइल डाउनलोड करने पर कॉपी एक्ट लागू हो जाएगा। ये एक्ट पुस्तक पूरी तरह डाउनलोड करने की इजाजत नहीं देता है। ऐसा करने पर प्रकाशक और लेखक कानूनी मदद ले सकते हैं। आज के दौर में कंपटीशन एग्जाम फेस करने वालों की संख्या बढ़ी है। एग्जाम की बेहतर तैयारी के लिए ई-लाइब्रेरी का इस्तेमाल करना अच्छा आइडिया है। यहां आपको अच्छी पुस्तकें ज्यादा संख्या में अवेलेबल होंगी। कार्यक्रम में रविवि कुलपति डा. एसके पांडे, पत्रकारिता विवि के कुलपति डाॅ. सच्चिदानंद जोशी, डाॅ. केएन अंसारी, डाॅ. लक्ष्मण राव, डाॅ. जेएन गौतम सहित कई अन्य मौजूद रहे।
national seminar