सराहनीय काम के लिए हुए सम्मानित
जेसीआईरायपुर वामा कैपिटल की ओर से वृंदावन हॉल में उत्कृष्ट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रुपाली दुबे को जेसीस के सर्वोच्च सम्मान कमल पत्र से नवाजा गया।
सामाजिक क्षेत्र में अच्छा काम करने के लिए हर्षा साहू को टॉय अवॉर्ड, व्यवसाय क्षेत्र में अच्छा करने के लिए टॉबी अवार्ड आभा मिश्रा को और सीनियर सिटीजन अवार्ड डाॅ. शीला पहलाजानी को दिया गया। इस मौके पर राजेश अग्रवाल, अमिलाभ दुबे, माला सचान और लीना वाढ़ेर सहित कई अन्य जेसीस मौजूद रहे।
jci award