- Hindi News
- व्हील्स ऑफ इंडिया महोत्सव को जबरदस्त रिस्पाॅन्स, बुकिंग जारी
व्हील्स ऑफ इंडिया महोत्सव को जबरदस्त रिस्पाॅन्स, बुकिंग जारी
रायपुर|स्पर्श ऑटोमोबाइल्सके आयोजन \\\"व्हील्स ऑफ इंडिया महोत्सव\\\' में लोग आगामी त्योहारों के लिए अभी से मनपसंद मारुति की बुकिंग करा रहे हैं। गॉस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित महोत्सव में मारुति के सारे मॉडल आैर यूज्ड कारों का बड़ा डिस्प्ले किया जा रहा है। यहां हर बुकिंग पर पांच हजार मूल्य की रिस्ट वॉच आैर डिलिवरी पर एक ग्राम सोने का सिक्का उपहार में दिया जा रहा है। ग्राहकों को 25-75 हजार रुपए तक की बचत स्कीम उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं ग्राहक एक्सचेंज सुविधा का लाभ लेकर नई मारूति की बुकिंग करा रहे हैं। ग्राहकों को पुरानी गाड़ी पर 40 हजार तक आैर इंडिका या इंडिगो पर 75 हजार रुपए तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इन ऑफर आैर स्कीम के अलावा फ्री चेकअप कैंप लगाया गया है। महोत्सव में लोग मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले रहे हैं। 21 सितंबर को आयोजन के अंतिम दिन गजल नाइट का आयोजन किया गया है।