- Hindi News
- जीके कंपटीशन आज, कराएं स्पाॅट रजिस्ट्रेशन
जीके कंपटीशन आज, कराएं स्पाॅट रजिस्ट्रेशन
रायपुर सामाजिकसंस्था वक्ता मंच द्वारा नलघर चौक स्थित प्रो. जेएन पांडे स्कूल में रविवार दोपहर 12 बजे से इंटर स्कूल जनरल नॉलेज कंपटीशन रखा जा रहा है। मंच के महासचिव देवेंद्र सिंह चावला ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक प्राइमरी और हाई स्कूल के स्टूडेंट निर्धारित समय से 15 मिनट पहले तक प्रतियोगिता स्थल पर फ्री पंजीयन करा सकते हैं। एक घंटे में 50 अाॅब्जेक्टिव क्वेश्चन सॉल्व करने होंगे। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा।