- Hindi News
- डॉक्टरों की भर्ती सूची जारी करने मांगी अनुमति
डॉक्टरों की भर्ती सूची जारी करने मांगी अनुमति
डीबीस्टार ने 8 दिसंबर को डॉक्टरों की कमी फिर भी जो चुने गए उन्हें छह महीने से नहीं दे रहे नियुक्ति शीर्षक से खबर की थी। बताया गया था कि 10 महीने पहले ग्रामीण क्षेत्रों में 704 डॉक्टरों की भर्ती के लिए शुरू हुई प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से अटक गई। एमबीबीएस योग्यता होने के बावजूद बीएएमएस और बीएचएमएस वालों का चयन कर लिया गया था। खुलासे के बाद सुधार कर 191 डॉक्टरों की पहली सूची जारी की गई। बाकी बचे डॉक्टर छह महीने से नियुक्ति आदेश के लिए चक्कर लगा रहे थे। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने तेजी दिखाई और डॉक्टरों की सूची तैयार कर ली गई। नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लगे होने के कारण सूची जारी करने से पहले राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है। वहां से अनुमति के लिए आश्वासन दिया गया है।
^जल्द सूची जारी कर देंगे
चिकित्साअधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है। इसे जारी करने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से अनुराेध किया गया है। इस पर आश्वासन दिया गया है कि कंसिडर करेंगे। हमारा प्रयास है कि जल्द ही सूची जारी हो जाए। आवेदकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। डॉ.आलोक शुक्ला, प्रमुखसचिव, स्वास्थ्य सेवाएं
Follow-up