- Hindi News
- कुछ पार्षद जब फॉर्म लेने पहुंच रहे हैं तो उनके
कुछ पार्षद जब फॉर्म लेने पहुंच रहे हैं तो उनके
कुछ पार्षद जब फॉर्म लेने पहुंच रहे हैं तो उनके कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों की पुरानी खबरों के कतरन लेकर कुछ लोग दिखा रहे हैं।
मनोबल तोड़ने के लिए चल रहे हैं जतन
नगरीय निकाय चुनाव के लिए रायपुर में पार्षद और महापौर पद के प्रत्याशी नामांकन फॉर्म खरीदने लगे हैं। हालांकि अभी इसमें बड़े नाम शामिल नहीं हैं लेकिन फॉर्म खरीदने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। वर्तमान महापौर समेत कुछ अन्य नेताओं ने हालांकि फॉर्म खरीद लिए हैं लेकिन अभी जमा नहीं किया है। दरअसल पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं हुई है। इस बीच रायपुर कलेक्ट्रेट में कुछ मौजूदा पार्षद जब फॉर्म लेने पहुंच रहे हैं तो उन्हें उनके कार्यकाल में हुई कुछ गड़बड़ियों के आरोप का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग पुरानी खबरों के कतरन लेकर दिखा रहे हैं। मनोबल तोड़ने के लिए प्रत्याशियों को यह जताने की कोशिश हो रही है कि इस मुद्दे पर घिर सकते हैं। पोल खोलने वालों में विपक्षी से ज्यादा अपने ही लोग सक्रिय हैं। {खबरची