- Hindi News
- पेंशनर्स को समय पर दवा देने के लिए अस्पताल में शुरू हुआ मिनी स्टोर
पेंशनर्स को समय पर दवा देने के लिए अस्पताल में शुरू हुआ मिनी स्टोर
^ अब समय पर मिल रही है दवाइयां
पहलेहम लोगों को दवा के लिए 10 से 12 दिन तक इंतजार करना पड़ता था। पर्ची जमा करने के बाद टाइम दिया जाता था। फिर निर्धारित तारीख में आकर दवा लेनी पड़ती थी। नया स्टोर खुलने के बाद सभी दवाइयां उसी दिन मिल जाती हैं। आर.श्रीधरन, पेंशनर
^ बजट के अनुसार दवा उपलब्ध करवा रहे
पेंशनर्सको समय पर दवा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिरियाट्रिक सेंटर में एक स्टोर खोला गया है। यहां पर पारित बजट के अनुरूप दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। डॉ.एपी पड़रहा, सहायकअधीक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल
रायपुर >9098193370
पेंशनर्सको समय पर दवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से अंबेडकर अस्पताल के जिरियाट्रिक सेंटर में एक मिनी स्टोर खोला गया है। यहां पर करीब 1700 पेंशनर्स रजिस्टर्ड हैं। इनके परिवार के सदस्यों को मिलाकर हितग्राहियों की संख्या दोगुनी हो जाती है।
पिछले साल यहां जिरियाट्रिक सेंटर खुला था, जिसमें सीनियर सिटीजन को ओपीडी की सुविधा मिल रही थी। इलाज के बाद रजिस्टर्ड पेंशनर्स को नि:शुल्क दवा देना तय हुआ। पर्ची के आधार पर लोकल पर्चेज कर मरीजों को दवा उपलब्ध करवाई जाती थी। इसमें 10 से 12 दिन का समय लग जाता था। ऐसे में पेंशनर्स परेशान होते थे। इस समस्या को दूर करने के लिए जिरियाट्रिक सेंटर में ठेके पर मिनी स्टोर खोला गया है। यहां फिलहाल 11-12 दवाइयों का स्टॉक है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बजट के अनुरूप संभावित दवाइयां ही रखी गई हैं। इसे और बढ़ाने का लक्ष्य है। वहीं पेंशनर्स भी राहत महसूस कर रहे हैं कि उन्हें दवा के लिए दोबारा आने की जरूरत नहीं पड़ रही।
अंबेडकर अस्पताल के जिरियाट्रिक सेंटर में इलाज के बाद दवा के लिए मरीजों को 10-12 दिन करना पड़ता था इंतजार