सरपंच को नोटिस भेजकर मांगा जवाब
डीबीस्टार ने 24 नवंबर को निर्माण अधूरा, योजना पूरी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। बताया गया था कि निर्मल ग्राम योजना के तहत ग्राम रैता में शौचालय के अधूरे निर्माण काे पूर्ण बताया कर भुगतान करवा लिया गया है। आधे से ज्यादा ग्रामवासियों के घरों में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
केन्द्र के निर्मल ग्राम योजना के तहत ब्लॉक, जनपद, ग्राम पंचायतों में शौचालय बनाया जाना था। हर शौचालय के लिए 2,200 रुपया तय था। 1900 रुपए सरकार देती और 300 रुपए हितग्राही को देना था। इस बीच धरसींवा जनपद के रैता गांव में सरपंच ने 21 लोगों के घरों में िनर्माण कार्य शुरू करवाया। गुणवत्ता ठीक नहीं होने की वजह से लोगों ने शिकायत की तो काम बीच में ही बंद कर दिया गया। ऐसे में सरपंच ने सभी के घरों में निर्माण पूरा बता दिया। बिना निरीक्षण किए अधिकारियों ने पैसे भी जारी कर दिए। खबर प्रकाशित होेने के बाद धरसींवा जनपद पंचायत के सीईओ ने गांव के सरपंच को नोटिस देकर जवाब मांगा है। उनका कहना है कि जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
^जवाब आने के बाद कार्रवाई करेंगे
शौचालयके अधूरे निर्माण को लेकर रैता ग्राम के सरपंच को नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अशोकचतुर्वेदी, सीईअो,जनपद पंचायत, धरसींवा
Follow-up