पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 23 फीसदी दवा उपलब्ध नहीं

23 फीसदी दवा उपलब्ध नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. अजय दानी, अधीक्षक,एम्स, रायपुर

पेज 1 का शेष >

1 कुम्हारीनिवासी मीनाक्षी को यूरीन इंफेक्शन है। चेकअप के बाद उन्होंने दवा ली। 84 रुपए बिल होने पर 100 रुपए का नोट दिया। दवा के साथ ओआरएस का एक पैकेट भी दिया गया। पूछने पर कैश काउंटर वाले ने बताया कि चिल्हर नहीं थे इसलिए ओअआरएस दे रहे हैं।

3 रायपुराके गौरी सेन को बुखार और खांसी की समस्या थी। जांच के बाद दवा ली। काउंटर पर बताया गया, 391 रुपए की दवा है। उन्होंने 400 रुपए दिए। इन्हें भी दवा के साथ ओआरएस का एक पैकेट दिया गया था। वे दवा लेकर चुपचाप चली गईं।

2 सुपेलानिवासी सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा के कमर में दर्द है। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया। दवा स्टोर सें 43 रुपए का बिल दिया गया तो सुरेंद्र ने 50 रुपए का नोट दिया। इस पर दवा के साथ इन्हें भी ओअआरएस का एक पैकेट दे दिया गया।

4 टाटीबंधनिवासी वंदना बर्मन को हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर ने चार दवा लिखी। मेडिकल स्टोर से इन दवाइयों का बिल 63 रुपए बताया गया। सौ रुपए देने पर 30 रुपए के साथ ओआरएस का भी पैकेट दिया गया।

5अमितेषझा चर्म रोग के इलाज के लिए आए थे। डॉक्टर ने दवा लिखकर दी। मेडिकल स्टोर से से दवा लेने पर 42 रुपए के बिल बना। जब 50 रुपए दिया गया तो उन्हें चिल्हर होने की बात कहते हुए ओआरएस का पैकेट थमा दिया गया।

बीमारी कोई भी हो, ओआरएस दे रहे थे

रायपुर >

एम्सके सुपरीटेंडेंट ने माना कि एम्स के मेडिकल स्टोर में 23 फीसदी दवा मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। हाल ही में उन्होंने प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट करवाया था। इसमें यह बात सामने आई थी। इससे पहले इंटरनल ऑडिट में 40 फीसदी दवाएं मिल पाने की बात सामने आई थी।

तीनसाल के लिए टेंडर

देशभरकी 23 कंपनियों ने रायपुर एम्स में मेडिकल स्टोर संचालन के लिए टेंडर में हिस्सा लिया था। इसमें से सीमा एजेंसी को काम दिया गया। यह एजेंसी तीन वर्ष तक एम्स के मरीजों को दवा उपलब्ध कराएगी। शासन की ओर से इस एजेंसी को प्रिंट रेट से 70 फीसदी कम दर पर जेनरिक दवा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बाद ही एजेंसी मरीजों को 65.30 फीसदी छूट देने का दावा कर रही है।

डॉक्टरभी ला रहे बाहर से दवा

एम्सके मेडिकल स्टोर के हाल ऐसे हैं कि यहां के डॉक्टरों को भी बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। टीम ने पड़ताल के दौरान दो डॉक्टरों को बाहर से दवा खरीदते हुए