रैली से पहले ग्रिल काटकर बनाया रास्ता
साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित रैली से पहले आयोजकों द्वारा कई अस्थायी रास्ते बनाए गए हैं। इसके लिए खेल संचालनालय की ग्रिल को चार जगह से काट दिया गया। अनुमति देने वाले और काम करवाने वाले विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी ढोल रहे हैं। खेल संचालनालय के डिप्टी डायरेक्टर का कहना है कि उन्हें तो जानकारी ही नहीं कि परिसर की सुरक्षा को खतरे में डाला गया है। वहीं काम के दौरान मौके पर मिले कर्मचारियों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी काम करवा रहा है। इस बारे में विभाग के अधिकारी भी पल्ला झाड़ रहे हैं।
खेल संचालनालय परिसर को किया असुरक्षित, अधिकारी झाड़ रहे पल्ला
photo story
^ ईएनसी से बात कर लें
वहांनिर्माण की याेजना थी या नहीं, जानकारी लेता हूं। देखना पड़ेगा ग्रिल किसने और क्यों तोड़ी। ईएनसी सर से बात करें। डीकेअग्रवाल, चीफइंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
^ चीफ इंजीनियर बताएंगे
इससंबंध में आप चीफ इंजीनियर से बात कर लें। वे ही वहां हो रहे काम के बारे में सही जानकारी दे पाएंगे। डीकेप्रधान, ईएनसी,पीडब्ल्यूडी
^ जानकारी लेता हूं
खेलविभाग द्वारा निर्माण नहीं कराया जा रहा है। िग्रल किसने तोड़ी है, जानकारी नहीं है। इस बारे में जानकारी लेता हूं। ओपीशर्मा, डिप्टीडायरेक्टर, खेल विभाग
^ पीडब्ल्यूडी ने नहीं तोड़ा
साइंसकॉलेज मैदान में पीडब्ल्यूडी द्वारा कोई निर्माण नहीं करवाया जा रहा है। ग्रिल काटने वाले कर्मचारी पीडब्ल्यूडी के नहीं हैं। प्रभातसक्सेना, एसडीओ,जोन-3, पीडब्ल्यूडी