- Hindi News
- गजल गायक जसवंत सिंह, परेश रावल आैर अमजद अली खान देंगे प्रस्तुति।
गजल गायक जसवंत सिंह, परेश रावल आैर अमजद अली खान देंगे प्रस्तुति।
भातखंडेललित कला शिक्षा समिति की ओर से तीन दिवसीय संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। स्व. डॉ. अरुण कुमार सेन की याद में आयोजित कार्यक्रम 13 से 15 दिसंबर कालीबाड़ी रोड स्थित गुरुकुल कॉम्पलेक्स में शाम 7.30 बजे से होगा। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए फ्री पास कमलादेवी संगीत महाविद्यालय और भातखंडे ललित कला शिक्षण समिति के कार्यालय, गुरुकुल काॅम्पलेक्स से प्राप्त कर सकते हैं।
कथककी प्रस्तुति आज
13दिसंबर को प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गजल गायक जसवंत सिंह का गजल गायन और सुप्रसिद्ध कथक नर्तक अयन बैनर्जी कथक की प्रस्तुति देंगे।
डियरफादर का मंचन
14दिसंबर को बॉलीवुड कलाकार परेश रावल और उनके साथी प्रसिद्ध नाटक डियर फादर का मंचन करेंगे।
सरोदवादन से समापन
15दिसंबर को पद्म विभूषण उस्ताद अमजद अली खान के सरोद वादन से समारोह का समापन होगा।
तीन दिवसीय संगीत समारोह आज से