पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजाना सूर्य नमस्कार करने के लिए लोगों को करेंगे जागरूक

रोजाना सूर्य नमस्कार करने के लिए लोगों को करेंगे जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योगाथनआर्ट ऑफ लिविंग राष्ट्रीय स्तर पर सूर्य नमस्कार के लिए लोगों को जागरूक करेगा। 14 दिसंबर को 28 राज्यों में सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा। योग प्रेमी हर उम्र के लोगों को अपने-अपने शहर में इकट्ठा कर इस निशुल्क आयोजन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। प्रशिक्षक दिनेश गोडके ने बताया कि सूर्य नमस्कार बारह आसनों की एक श्रृंखला है जो शरीर की क्षमता को बढ़ाती है। देशभर में तीन हजार स्थलों पर आयोजन होगा। सुबह 6 से 9 बजे तक शहर के मरीन ड्राइव में सूर्य नमस्कार होगा। इसके अलावा गांधी उद्यान, कलेक्ट्रेट गार्डन, अनुपम गार्डन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, में भी ये आयोजन होगा। शाम 5.30 से 6.30 बजे तक शहर के चार बड़े मॉल में भी ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।