पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिग्री मिली, अब करियर में उड़ान भरने को तैयार

डिग्री मिली, अब करियर में उड़ान भरने को तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समारोहमें इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई के प्रोफेसर पद्म विभूषण मनमोहन शर्मा आैर ओएनजीसी के चेयरपर्सन एनआईटी रायपुर के बोर्ड और गर्वनर के चेयरमैन सुधीर वासुदेव ने स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। 890 स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई। दुर्ग के विदित अग्रवाल एनआईटी के ओवरऑल टॉपर रहे, उन्हें दो गोल्ड मेडल मिले। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. सुदर्शन तिवारी भी मौजूद रहे।

टॉपर्स टॉक

सक्सेस के लिए कड़ी मेहनत

अनिकेतजायसवाल ने मेडल मिलने पर कहा, इतने दिनों की पढ़ाई के बाद नेशनल इंस्टीट्यूट से डिग्री, मेडल मिलता है तो अच्छा लगता है। फिलहाल मैं एचपीसीएल में जॉब कर रहा हूं। उम्मीद है आने वाले दिन और अच्छे होंगे। चुनौतियों से लड़ते हुए, नया सीखते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करूंगा। युवाओं से अपील है कि वाट्सएप्प में जोक्स भेजकर टाइम वेस्ट करने के बजाय उसे पढ़ाई में यूज करें।

छात्रों से शेयर करूंगा नॉलेज

मेटालॉजिकल इंजीनियरिंग के मेरिटोरियस शिवेंद्र सिन्हा ने मेडल मिलने पर कहा, हम जो कुछ भी जान पाते हैं, पढ़ पाते हैं सब कुछ टीचर्स की मदद से ही होता है। मैंने भी अगर आज मेडल हासिल किया है तो मेरे टीचर्स की बदौलत ही। मेरी कोशिश है कि आगे चलकर किसी प्रतिष्ठित विदेशी यूनिवर्सिटी से पीएचडी करूं और स्टूडेंट्स के बीच अपना नॉलेज शेयर करूं। अगर फ्रेशर टॉप करने की चाह रखते हैं, तो उन्हें सीरियस होकर पढ़ाई करनी होगी, सिर्फ एग्जाम टाइम में पढ़ने से टाॅप नहीं कर सकते।

पढ़ाई के प्रति डेडिकेशन से मिली कामयाबी

एनआईटीके ओवरऑल टॉपर विदित अग्रवाल ने गोल्ड मेडल मिलने पर कहा, हमेशा मेरी चाहत थी कि मैं जीवन में जो भी करूं उस पर मेरे पैरेंट्स को गर्व हो। कभी ये सोच कर नहीं पढ़ा कि कितने मार्क्स आएंगे। बस मेहनत करता चला गया। हम जब भी किसी चीज में डेडिकेशन दिखाते हैं तो कामयाब जरूर होते हैं। यही बात मेरे साथ भी हुई। फिलहाल बीएसपी में मैनेजमेंट ट्रेनी हूं।