पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के महापौर और 70 पार्षद प्रत्याशी एक साथ भरेंगे नामांकन

भाजपा के महापौर और 70 पार्षद प्रत्याशी एक साथ भरेंगे नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाआज राजधानी में जोरदार शक्ति प्रदर्शन करेगी। उसके महापौर पद के उम्मीदवार सच्चिदानंद उपासने पार्षद पद के सभी 70 प्रत्याशी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। एकात्म परिसर से सुबह 11 बजे ढोल बाजों और विशाल जुलूस के साथ सभी उम्मीदवार कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री समेत भाजपा के सभी दिग्गज नेता, पूर्व वर्तमान पदाधिकारी निकायों के नेता शामिल होंगे।

भाजपा ने जुलूस को ऐतिहासिक और प्रभावशाली बनाने पूरी ताकत झोंक दी है। पूरा शहर भाजपामय करने और विपक्षियों के अंदर भाजपा संगठन की एकजुटता और ताकत का मानसिक प्रभाव जमाने की तैयारी की जा रही है। जिला इसी सिलसिले में रविवार को एकात्म परिसर में महापौर के प्रत्याशी उपासने सहित सभी 70 वार्डों के प्रत्याशियों का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। मंत्री राजेश मूणत ने उम्मीद जताई कि राज्य शासन ने जो विकास से संबंधित योजनाएं लागू की है,उसका फल मिलेगा।





भाजपा के प्रत्याशियों को विजय के रूप में प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उनके निष्ठावान और जुझारू कार्यकर्ता हैं। ये ऐसे कार्यकर्ता हैं जो सभी परिस्थितियों में भी तन-मन-धन से पार्टी हित को सर्वोपरि मान कर कार्य करते हैं प्रत्याशी चयन के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व हो जाता है कि वे पार्टी के निर्णय को स्वीकार करें तथा पार्टी के हित में आपसी मतभेद को स्थान दें।

जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधानसभा, लोकसभा के अब उसकी पुनरावृत्ति का समय गया है। कार्यक्रम में छगन मूंदड़ा, श्रीचंद सुंदरानी, बर्नाड रोड्रिक्स, प्रभा दुबे, चन्नी वर्मा, संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, नंद कुमार साहू, रसिक परमार, सुभाष तिवारी, मोहन एंटी, दीपक म्हस्के, सुषमा दस्सानी, आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक-एक कार्यकर्ता अटल का प्रतीक

उपासनेने कार्यकर्ताओं और चयन समिति के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी का प्रतिरूप हैं। आज पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और डॉ. रमन सिंह के द्वारा कराये गये विकास कार्यों की बदौलत सभी 70 वार्डों में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता पिछले कांग्रेसी महापौर तथा उनके पार