पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ वार्डों में एक भी नामांकन जमा नहीं

नौ वार्डों में एक भी नामांकन जमा नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्षदऔर महापौर का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करने का सोमवार को आखिरी दिन है। इस दिन सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन जमा किए जा सकेंगे। इसके बाद किसी का भी नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि अफसरों का कहना है कि समय खत्म होने के पहले नामांकन कक्ष में कोई दाखिल हो जाता है तो उसका नामांकन ले लिया जाएगा।

पार्षद चुनाव में 61 वार्डों के लिए अब तक 215 नामांकन जमा किए गए हैं। नौ वार्ड ऐसे हैं जहां अब तक एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। इनमें मौलाना अब्दुल रऊफ, हवलदार अब्दुल हमीद, रमण मंदिर, संत रविदास वार्ड आदि शामिल हैं। हालांकि शहर का एक भी वार्ड ऐसा नहीं है जहां से नामांकन पत्र नहीं बिके हैं। शनिवार तक सात सौ से ज्यादा नामांकन पत्र बिक चुके थे। कांग्रेस की सूची अब तक नहीं आने की वजह से इस पार्टी के अधिकतर प्रत्याशी बी फॉर्म के साथ सोमवार को नामांकन जमा करेंगे।





कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी प्रमोद दुबे के साथ वे रैली की शक्ल में कांग्रेस भवन से निकलकर कलेक्टोरेट में पहुंचेगी। भाजपा के पार्षद उम्मीदवार महापौर प्रत्याशी सच्चिदानंद उपासने के साथ एकात्म परिसर से रैली की शक्ल में निकलकर नामांकन जमा करने कलेक्टोरेट पहुंचेंगे।

आज के लिए कड़ी सुरक्षा

सोमवार को भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के जुलूस और बाजे-गाजे के साथ नामांकन जमा करने की वजह से कलेक्टोरेट की सुरक्षा रविवार से ही बढ़ा दी गई है। कलेक्टर ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी जुलूस को कलेक्टोरेट में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने तीन-चार समर्थकों के साथ ही निर्वाचन अफसर के कक्ष में दाखिल हो सकेंगे। सभी जुलूस, रैलियां और बैंड-बाजों को नगर घड़ी चौक के पास कलेक्टोरेट के मुख्य प्रवेश द्वार के पास ही रोक दिया जाएगा।

महापौर के लिए 20 नामांकन जमा

महापौरका चुनाव लड़ने के लिए शनिवार तक 20 नामांकन जमा हो चुके हैं। महापौर के लगभग 40 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। अब सोमवार को ही पता चलेगा कि इस पद के लिए कितने उम्मीदवार नामांकन जमा करेंगे। रायपुर महापौर का पद सामान्य होने की वजह से नामांकन ज्यादा संख्या में जमा होने की संभावना है।