- Hindi News
- भाजपा में बगावत, देर रात तक अपील समिति करती रही मंथन
भाजपा में बगावत, देर रात तक अपील समिति करती रही मंथन
रायपुर|राज्य मेंनगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगमों के महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष तथा पार्षदों के उम्मीदवारों का ऐलान होते ही संभावित उम्मीदवार बगावत पर उतर आए हैं। कांग्रेस-भाजपा दोनों में ही यह माहौल है। भाजपा की अपील समिति के पास लोग जत्थों के साथ पहुंचकर आवेदन देकर टिकट देने काटने की मांग कर रहे हैं। अपील समिति ने तीन घंटे आवेदनों पर विचार किया, लेकिन कोई नतीजे निकले पर देर रात फिर समिति की बैठक होती रही।
दोपहर अपील समिति की बैठक दो बार प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में घंटों चली। खबर है कि समिति ने किसी भी तरह का बदलाव करने का फैसला लिया है। रायपुर नगर निगम के रवींद्र नाथ टैगोर वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार चित्ररेखा साहू को बदलने की चर्चा है।
पहले दौर के लिए आवेदन जमा करने का कल अंतिम दिन है। इस वजह से कई संभावित उम्मीदवार निर्दलीय फार्म भर सकते हैं। बैठक में महामंत्री सरोज पांडेय, मंत्री रामविचार नेताम, सांसद नंद कुमार साय, संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह शामिल हुए। संवैधानिक पद पर बैठे भाजपा के एक बड़े नेता ने अपने निवास वाले वार्ड दो-तीन और वार्डों में अपने समर्थकों के लिए टिकट मांगी ती, लेकिन उनकी एक चली। वे काफी नाराज हैं। सूत्रों के मुताबिक राजनांदगांव के एक व्यवसायी ने राजकुमार फव्वानी का नाम आगे बढ़ाया है।
इसके देखादेखी और उम्मीदवारों को बदलवाने लोग सक्रिय हो गए हैं।
कुम्हारी नगर पालिक, बालोद कांकेर नगरपालिकाओं तथा धमतरी नगर निगम के अध्यक्ष महापौर के उम्मीदवारों के खिलाफ लोगों ने भाजपा के कार्यालय में पहुंचकर लिखित में आपत्तियां दर्ज कराई हैं। कांग्रेस से पाला बदलकर भाजपा में आए बबला चंद्राकर टिकट दिए जाने से भाजपाइयों में नाराजगी है। धमतरी में सुमित पंजवानी की जगह अर्चना चौबे को टिकट देने से सिंधी समाज खफा है। वह कल सीएम से पंजवानी के लिए लाल बत्ती मिलने का भरोसा लेकर लौटा है। तो आज रायपुर में सिंधी और जैन समाज खफा नजऱ आया। समाज के प्रमुखों ने वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अपनी बातें रखी हैं। सिविल लाइन वार्ड से अशोक मनवानी की टिकट दी गई है। समाज के दर्जनों लोग विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल से मिले। मनवानी को टिकट देने की मांग की। जैन समाज के प्रतिनिधि इस बात पर खफा हैं कि भारती जैन का ट