पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉल लैटर भेजकर पैसे जमा करने को कहा, केस

कॉल लैटर भेजकर पैसे जमा करने को कहा, केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जननी सुरक्षा योजना में नियुक्ति के नाम पर फर्जीवाड़ा

रायपुर| राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन की जननी सुरक्षा योजना में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी कॉल लैटर भेजकर कुछ लोगों ने पैसे ऐंठ लिए हैं। इसकी शिकायत पर राजधानी के पंडरी थाने में एफआईआर हुई है। इस घोटाले में दिलचस्प बात ये है कि फर्जी कॉल लैटर धमधा के एक युवक को दिया गया था, तो उसने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया कि पत्र की पड़ताल करा ली जाए।

विभाग की पड़ताल में पता चला कि तो भर्ती चल रही है और ही कॉल लैटर भेजा गया है। जिन्हें फर्जी कॉल लैटर भेजे गए, उन्हें एक मोबाइल नंबर और खाता नंबर देकर कहा गया कि नौकरी पक्की करने के लिए पैसे जमा कराएं। इस खाते और मोबाइल नंबर की पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट कार्यक्रम अधिकारी (योजना) डॉ. जावेद कुरैशी ने दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक धमधा के राजू साहू ने विभाग को सूचित किया था कि उसे नौकरी का कॉल लैटर मिला है जो फर्जी लगता है क्योंकि विभाग की ओर से पैसे मांगे जा रहे हैं। इससे सकते में आए विभाग ने पड़ताल की तो पता चला कि ऐसे किसी पद के लिए भर्ती प्रक्रिया तो दूर, विज्ञापन तक नहीं निकाला गया।



इस आधार पर पंडरी पुलिस ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया। अब तक इस मामले में दो युवक सामने चुके हैं, जिन्हें पिछले डेढ़ माह में ऐसे फर्जी कॉल लैटर मिले हैं।

नौकरी के झांसे में आएं

^विज्ञापनके जरिए सीधी भर्ती और सरकारी नौकरी के झांसे से बचना चाहिए। किसी भी जॉब के लिए पैसा मांगकर नौकरी नहीं दी जाती है। फर्जी नियुक्ति मामले में पुलिस जांच कर रही है। ओमप्रकाश पाल, एसपी,रायपुर

गांव के युवक ने दिखाई सतर्कता

धमधाके राजू साहू ने बताया कि प्रदेश में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत कुछ पदों की भर्ती का विज्ञापन दिवाली के आसपास निकला था। उसने विज्ञापन में दिए गए पते पर अपना बायोडाटा भेज दिया। उसे एक सप्ताह बाद नियुक्ति पत्र मिला। इसमें लिखा था कि उसे योजना में कॉल अटेंडर नियुक्त किया गया है। वेतन 18500 रुपए रहेगा। लैटर में एक मोबाइल नंबर दर्ज था जिसमें फोन करने के लिए कहा गया।

खातेमें जमा नहीं किए पैसे

रायपुरके संतोषी नगर निवासी आजाद अली ने बताया कि नवंबर के शुरू में विज्ञापन देखकर उसने एसएमएस से अपना ब्योरा भेजा। मैसे