पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नैक टीम लाैटी, डिग्री गर्ल्स काॅलेज की ग्रेडिंग नए साल में पता चलेगी

नैक टीम लाैटी, डिग्री गर्ल्स काॅलेज की ग्रेडिंग नए साल में पता चलेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | कालीबाड़ीस्थित डिग्री गर्ल्स कॉलेज ग्रेड लायक है या फिर बी ग्रेड। कॉलेज किस ग्रेड में है, इसकी नई कैटेगरी नए साल में तय हो जाएगी। कॉलेज को तीन दिन खंगालने के बाद नैक की टीम वापस लौट गई है।

संभावना जताई जा रही है कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में कॉलेज से संबंधित रिपोर्ट सामने जाएगी। दस बरस पहले नैक की टीम ने कॉलेज को बी ग्रेड की श्रेणी में रखा था। इस बार कॉलेज को लेकर नैक का दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि राजधानी का एक भी कॉलेज ग्रेड की श्रेणी में नहीं है। साइंस कॉलेज को भी कुछ महीने पहले नैक ने बी ग्रेड दिया था। इस वजह से सबकी नजरे डिग्री गर्ल्स कॉलेज पर ही टिकी है। 11 से लेकर 13 दिसंबर तक नैक ने कॉलेज के 17 विभाग, हॉस्टल, कैंटीन, क्लासरूम, उपलब्धियां, छात्राओं का फीडबैक सहित अन्य जानकारियां जुटाई। यह रिपोर्ट अब लिफाफे में बंद हो गई है। कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि नैक की टीम इस रिपोर्ट को वहां के अधिकारियों के सामने रखेगी। इसके बाद अंतिम निर्णय होगा कि कॉलेज को कौन सा ग्रेड मिलेगा। हालांकि नैक की तीन सदस्यीय टीम कॉलेज मूल्यांकन के दौरान संतुष्ट नजर आई। लेकिन यह संतुष्टि कॉलेज को ग्रेड दिलाने में कितनी मददगार होगी, यह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। यही वजह है कि अब कॉलेज के अधिकारियों की नजर इस रिपोर्ट पर टिकी है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले नैक की ग्रेडिंग का अनिवार्य कर दिया गया है। यही वजह है कि उच्च शिक्षा विभाग रविवि ने कॉलेजों को ग्रेडिंग कराने को भी कहा है। करीब सौ कॉलेजों ने नैक से ग्रेडिंग के लिए आवेदन किया है।