- Hindi News
- गोड़ समाज के दो सौ युवक युवती ने दिया परिचय
गोड़ समाज के दो सौ युवक-युवती ने दिया परिचय
रायपुर| क्षेत्रियगोड़ समाज कल्याण समिति ने रविवार को टिकरापारा के गोंडवाना भवन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया। इसमें 200 युवक-युवती ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया। समिति के अध्यक्ष चोलाराम मरकाम ने बताया कि परिचय देने वालों में लड़कियों की संख्या ज्यादा थी। इस मौके पर समाज के प्रबुद्धजनों ने समाज को संगठित और विकास के लिए जागरूक करने पर मंथन किया।