- Hindi News
- शहीदे करबला की याद में निकला मातमी जुलूस
शहीदे करबला की याद में निकला मातमी जुलूस
शहीदे करबला की याद में निकला मातमी जुलूस
रायपुर| हरसाल की तरह इस साल भी हजरत इमाम हुसैन शहीदे करबला के चालीसवें पर ईरानी इमाम बारगाह राजतालाब पंडरी में मजलिस हुई। शहीदे करबला को 1436 साल पहले करबला इराक में उनके 72 साथियों के साथ यजिद ने 3 दिन तक भूखा-प्यासा रख शहीद कर दिया था। इसी की याद में रविवार सुबह मजलिस के बाद अलम ताजिए के साथ मातमी जुलूस निकाला गया। जो मोतीबाग, राजीव गांधी चौक से बैरनबाजार बारगाहे अलवीया के सामने पहुंचा। यहां ईरानियों ने जंजीर का मातम किया और नौहाखानी के बाद जुलूस बारगाहे अलवीया जाकर खत्म हुआ।