मसीही समाज की रैली में क्रिसमस का संदेश
रायपुर| प्रभुयीशु के जन्मदिवस का संदेश देने रविवार को बैरनबाजार के सेंट जोसफ महागिरजाघर से झांकी निकाली गई। प्रमुख चौराहों पर मुख्य फादर जोसफ चेरापुरम अन्य फादरों ने क्रिसमस का संदेश दिया। ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य करते चल रहे युवक-युवतियों की टोली ने समां बांधा। बड़े दिन की रैली सुबह 10 बजे सेंट जोसफ कैथेड्रल से शुरू हुई जो महिला पुलिस थाना चौक, मोतीबाग चौक, शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड होते हुए चर्च पहुंची। फादर जॉन पोन्नो, यूथ डायरेक्टर फादर शालीन, फादर कोसलीन, फादर लारेंस मोरी आदि ने प्रवचन में प्रभु यीशु के आगमन का उद्देश्य बताया। चर्च के सचिव बसंत टिर्की, कोषाध्यक्ष एडवर्ड एक्का, ज्वाइंट सेक्रेटरी अंजुलूस कुजूर, सिस्टर्स, महिलाएं बच्चे बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए।
महिलाओं ने की त्यागदान आराधना: सेंट पॉल्स कैथेड्रल में महिला सभा ने आराधना का संचालन किया। रविवार को त्यागदान की आराधना मनाई गई। अध्यक्ष मीनू दास ने प्रवचन दिया। उन्होंने बाइबिल की शिक्षाओं के अनुरूप दीन-दुखियों की सेवा करने, निर्धनों विधवाओं की सुधि लेने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
उन्होंने क्रिसमस के मौके पर समाज के जरूरतमंदों को वही खुशी नसीब करने का आह्वान किया जो संपन्न सक्षम लोग प्राप्त करते हैं। संचालन रूचि धर्मराज ने किया। इस मौके पर विशेष दान एकत्र किया गया जो बड़े दिन पर जरूरतमंदों की आवश्यकता पूरी करने में खर्च किया जाएगा।
युवाओं की टोली नाचते-गाते रैली में उत्साह के साथ शामिल हुई।