पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजरत जहांगीर मियां के इंतकाल से शोक

हजरत जहांगीर मियां के इंतकाल से शोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | मुस्लिमसमाज के धर्मगुरु और शेखुल इस्लाम सैय्यद मोहम्मद मदनी मियां के भांजे तथा अशरफुल ओलमा हजरत अबुल हसन सैय्यद मोहम्मद अशरफ मियां के वालिद (पिता) सूफिए मिल्लत हजरत सैय्यद मोहम्मद जहांगीर अशरफ अशरफी के इंतकाल से मुस्लिम समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके और उनके साहबजादे के लाखों मुरीद देशभर में है। उनके जनाजे की नमाज सोमवार को दोपहर 2 बजे आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ में पढ़ाई जाएगी। हजरत की याद में मौदहापारा वाज कमेटी की ओर से मौदहापारा में फातिहा का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर के सभी मोहल्लों के लोग शामिल होंगे।