पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक रैली के साथ घासीदास जयंती शुरू

बाइक रैली के साथ घासीदास जयंती शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| गुरुघासीदास जयंती 18 दिसंबर को शहर में मनाई जाएगी। जयंती उत्सव की शुरुआत रविवार को समाज की ओर से निकाली गई बाइक रैली के साथ हुई। बाइक रैली के जरिए समाज के युवाओं ने शहर में जयंती उत्सव का प्रचार-प्रसार किया। रैली से पहले खम्हारडीह स्थित सतनाम भवन में पूजा-अर्चना के साथ मंगल आरती की गई। इसके बाद जैतखाम के सात फेरे लेकर युवाओं ने रैली शुरू की। इस दौरान युवाओं ने सतनामी बहूल इलाकों में पहुंचकर लोगों से 16 दिसंबर को निकलने वाली शोभायात्रा में श्वेत वस्त्र पहनकर शामिल होने की अपील की। आयोजन समिति के प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि रैली शहर का भ्रमण कर न्यू राजेन्द्र नगर पहुंचकर समाप्त हुई।



आदर्श नगर मोहा, पंडरी, गुढ़ियारी जैसे इलाके का भ्रमण करते हुए न्यू राजेंद्र नगर सांस्कृतिक भवन पहुंची रैली में शहर अध्यक्ष अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र, सुंदर जोगी, दिनेश खुंटे, मोहित धृतलहरे, रामदयाल डहरिया आदि शामिल थे।

-------