राणीसती मंदिर में कीर्तन, झूमे भक्त
राणीसती मंदिर में कीर्तन, झूमे भक्त
रायपुर| श्रीनारायणी सेवा समिति की ओर से राजातालाब स्थित राणीसती मंदिर में रविवार को मंगलपाठ और भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे भक्त देर शाम तक भक्तिमय माहौल में भजनों पर झूमते रहे। धरम एंड पार्टी के मनमोहक मंगल पाठ की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र झूनझूनवाला ने बताया कि सामूहिक भजन के दौरान महिलाओं ने भी मंगलकामना की।