- Hindi News
- रेल्वे क्रासिंग में ट्रेन से भिड़ी हाईवा, तीन लोग घायल
रेल्वे क्रासिंग में ट्रेन से भिड़ी हाईवा, तीन लोग घायल
रविवार को सुबह 8.30 बजे ग्राम सेनचुआ के पास रेलवे क्रासिंग में ट्रेन से हाईवा से भिड़ गई। दुर्घटना में हाईवा चालक धरमदास, खलासी दीपक रात्रे एवं ट्रेन परिचालक डीके वर्मा को गंभीर चोटें आई। उन्हें रायपुर फर कर दिया गया है। रविवार की सुबह ट्रेन राजधानी के लिए निकली थी। ग्राम सेनचुआ रेल्वे क्रासिंग के पास हाइवा ट्रेन से भिड़ गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि भिडंत होते ही हाइवा उछलकर दूर छिटक गए। वहीं ट्रेन में सवार यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया।
ट्रेन रुकने पर यात्री जब वाहन से उतरकर देखे तो दुर्घटना का पता चला। दुर्घटना में हाईवा ड्रायवर धरमदास (23) पिता सालिकराम कुर्रे, परिचालक दीपक(22)पिता लाल प्रसाद रात्रे को गंभीर चोंटे आई। ट्रेन के परिचालक डीके वर्मा को भी चोंटे आई। इसकी जानकारी संजीवनी एंबुलेंस को दी गई। ड्रायवर धरमदास ने बताया कि घटना का कारण कोहरा है। सड़क में कोहरा छाए रहने के कारण सामने का दृश्य दिखाई नहीं दिया। घटना के दौरान ट्रेन सड़क क्रास कर रही थी, जिससे वाहन टकरा गया।
आधे घंटे बाद छूटी रेल
हादसे के लगभग आधे घंटे बाद ट्रेन रायपुर के लिए रवाना हुई। इस बीच यात्रियों को परेशानियांें का सामना करना पड़ा। पुलिस पहुंचने के बाद व्यवस्था दुरुस्त हुई। फिर ट्रेन रायपुर के लिए रवाना हुई।
दर्जनभर गेट, नहीं गेटमेन
धमतरी से रायपुर तक दर्जनभर रेलवे क्रासिंग है, लेकिन एक भी स्थान पर गेटमैन की व्यवस्था नहीं है। विडम्बना है कि सड़क क्रास करते वक्त ट्रेन ड्रायवर ही उतरकर गेट खोलता एवं बंद करता है।