पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कविता फार्मेसी ने बांटे तीन लाख टेबलेट

कविता फार्मेसी ने बांटे तीन लाख टेबलेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसबंदीकांड की जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि तिफरा की कविता फार्मेसी ने रायपुर के महावर कंपनी से केवल 51 हजार सिप्रोसिन टेबलेट खरीदी थी। इस सप्लायर ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को तीन लाख टेबलेट सप्लाई की थी।

बाकी टेबलेट्स उसके पास कहां से आई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस को आशंका है कि कविता फार्मेसी ने खुद ही यह दवा बनाई होगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा और भी कई स्थानों पर दवा बेचने का संदेह है। फार्मेसी के केवल एक संचालक की गिरफ्तारी हो पाई है। जांच टीम का कहना है कि फरार आरोपी के पकड़े जाने के बाद कुछ और खुलासे होने की उम्मीद है। नसबंदी कांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए खुलासे हो रहे हैं। अभी तक केवल यही पता चला था कि तिफरा की कविता फार्मेसी ने रायपुर की महावर कंपनी से दवा लेकर इनकी सप्लाई स्वास्थ्य विभाग को की थी। कविता फार्मेसी ने जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में तीन लाख सिप्रोसिन टेबलेट की सप्लाई की थी। जांच में पता चला है कि उसने सिर्फ 50 हजार टेबलेट महावर कंपनी से ली थी। पुलिस को संदेह है कि कविता फार्मेसी में सिप्रोसिन टेबलेट बनाई जाती रही होगी। इस कंपनी के पास 250 500 एमजी की दवा बनाने का लाइसेंस है, लेकिन रिकाॅर्ड के मुताबिक कभी दवा नहीं बनाई। फार्मेसी का संचालन आर्या कालोनी निवासी राजेश खरे अपने बड़े भाई राकेश खरे के साथ मिलकर करता था। पुलिस ने राजेश खरे को 15 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। राकेश अभी तक फरार है।

पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद और भी खुलासे होंगे। उल्लेखनीय है कि फार्मेसी संचालक एक बैच का आॅर्डर लेकर दूसरे बैच की दवा सप्लाई करते थे। वे फार्मेसी के नाम से आॅर्डर लेते थे, लेकिन बिल लैबोरेटरी के नाम से भेजते थे। तिफरा में कावो फार्मा भी इन्हीं का है। पुलिस ने फार्मेसी में बिल वाउचर, दस्तावेज लाइसेंस जब्त किया था। पूछताछ में राजेश खरे ने फार्मेसी से संबंधित सभी दस्तावेज अपने बड़े भाई राकेश के पास होने की जानकारी दी है।

दवा खुद ही बनाई?

कविताफार्मेसी के पास बाकी के 2.49 लाख टेबलेट्स आखिर कहां से आई, इस पर जांच चल रही है। आशंका है कि उसने यह दवा खुद ही बनाई होगी।