पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विपक्ष का जवाब देने बनी रणनीति

विपक्ष का जवाब देने बनी रणनीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | विधानसभाके शीत सत्र के लिए भाजपा विधायकों ने भी रणनीति बना ली है. वे सदन में विपक्ष के हमलों का जवाब उसी अंदाज में देंगे। हालांकि उन्हें यह भी नसीहत दी गई है कि बोलते वक्त मर्यादा में रहें। विपक्ष को जवाब देने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर विधायक शिवरतन शर्मा कमान संभालेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई। सत्र के लिए रणनीति भी तय की गई। बैठक में विधायकों को यह सीख भी दी गई कि वे पूरे सत्र के दौरान सदन में हाजिर रहें।

क्योंकि सरकार को संशोधन विधेयकों समेत अनुपूरक बजट जैसे महत्वपूर्ण निर्णय पारित करने हैं इस वजह से सभी विधायकों का सदन में रहना जरूरी है। नगरीय निकाय चुनाव के बावजूद सदन चलने तक विधायकों को क्षेत्र की बजाए सत्र में मौजूदगी दिखानी है। दो घंटे तक चली बैठक में सत्र को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पूरी जानकारी दी और प्रक्रिया पर फोकस किया। संसदीय कार्य मंत्री अजय चंद्राकर उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने संसदीय प्रक्रिया विधेयकों को पास करने, अनुपूरक बजट को पारित कराने अन्य जानकारी दी।