पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ^ अलग टीम बनाकर जांच कर रहे

^ अलग टीम बनाकर जांच कर रहे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^ अलग टीम बनाकर जांच कर रहे

स्वाइनफ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट है। सामान्य फ्लू की शिकायत होने पर भी मरीजों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए कहा जा रहा है। संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। पॉजििटव मिलने वाले मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल प्रदेश में स्वाइन फ्लू के छह मरीज मिले हैं। इन्हें टेमी फ्लू दिया जा रहा है। कुछ मरीज हॉस्पिटल में तो कुछ घर में इलाज करवा रहे हैं। घर में रहने वाले मरीजों को भी आइसोलेशन में रखना है। परिजनों को मरीज के सीधे संपर्क में नहीं आना है। डॉ.एसएन मूर्ति, राज्यनोडल ऑफिसर, आईडीएसपी

^ वायरल की तरह फैलता है

स्वाइनफ्लू हमेशा ठंड के मौसम में वायरल की तरह फैलता है। सामान्य सर्दी-जुकाम होने पर भी लोग स्वाइन फ्लू की जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस वजह से मरीजाें की संख्या बढ़ गई है। पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों को अलग वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। मरीजों के लिए पर्याप्त टेमीफ्लू टेबलेट हैं। डॉ.शशांक गुप्ता, विभागाध्यक्ष,मेडिसिन, अंबेडकर अस्पताल, रायपुर