अब तक 17 छात्रों का हुआ ऑपरेशन
राजीवगांधी शिक्षा मिशन समावेशी शिक्षा के तहत जिले के जिन नि:शक्त बच्चों को चिन्हित किया गया था, उनमें से 17 की सर्जरी की जा चुकी है। रायपुर और धरसींवा के दो-दो और बच्चों को चिन्हित किया गया है।
डीबी स्टार ने 25 दिसंबर को 40 लाख मिले फिर भी नि:शक्त छात्रों की नहीं हो पा रही प्लास्टिक सर्जरी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर के बाद सक्रिय हुए राजीव गांधी मिशन के अधिकारियांे ने तीन वर्ष से भटक रहे बच्चों की जांच करवाकर निजी नर्सिंग होम में पांच बच्चों की प्लास्टिक सर्जरी कराई। इसके बाद जिला अस्पताल में 7 और निजी अस्पताल में 2 बच्चों की सर्जरी हुई। जिला अस्पताल में जिन बच्चों का ऑपरेशन कराया गया वे हाथ, पैर और घुटने की परेशानी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले शासकीय स्कूल तिल्दा के दो छात्र तथा दोंदेखुर्द की एक छात्रा का ऑपरेशन कराया गया है। अब तक 17 बच्चों को सर्जरी का लाभ मिल चुका है।
^फंड का पूरा उपयोग होगा
चिन्हितसभी नि:शक्त बच्चों का योजना के तहत ऑपरेशन कराया जा रहा है। मार्च तक सभी के ऑपरेशन कर दिए जाएंगे। फंड का उपयोग पूरी तरह से किया जाएगा। निजी और सरकारी अस्पतालों में इनका इलाज हो रहा है। किरणकौशल, परियोजनासंचालक, राजीव गांधी शिक्षा मिशन
Follow-up