पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के दूसरे इलाकों में भी कम नहीं समस्याएं

शहर के दूसरे इलाकों में भी कम नहीं समस्याएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेमंत शर्मा, इंजीनियर,जोन क्रमांक- 1

पेज 1 का शेष >

कॉन्क्रीट की सड़क खराब

ड्रिलिंगमशीन से खुदाई करने और निगम द्वारा सुधार के लिए काटे जाने से करीब 30 मीटर तक कॉन्क्रीट सड़क खराब हो गई है। इसका सुधार अब तक नहीं किया गया। नई पाइप डालने के बाद भी गड्‌ढों को मिट्‌टी से नहीं भरा गया। लीकेज का पानी गड्‌ढे में भरते रहने से हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

^ कार्रवाई शुरू करेंगे, अभी बाहर हूं

रिलायंसजियो ने बाल गंगाधर तिलक वार्ड में केबल बिछाने के दौरान पाइपलाइन को भारी क्षति पहुंचाई थी। उस पर 10 लाख का जुर्माना लगाया गया है। राशि तत्काल जमा की जानी थी, जो कि नहीं की गई। इसे अवमानना मानकर खुदाई में प्रयोग किए गए सामानों की जब्ती की जाएगी, साथ ही दूसरी जगह हो रही खुदाई पर रोक लगाई जाएगी। फिलहाल मैं बाहर हूं। आने के बाद मामले की जानकारी लेता हूं और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। लीकेज सुधार के बाद कॉन्क्रीट रोड को बनवाई जाएगी। डीकेबांसवार, आयुक्त,जोन क्रमांक-1, रायपुर नगर निगम

2 माहमें सिर्फ नोटिस

क्षतिपूर्तिराशि जमा नहीं करने पर भी निगम प्रशासन ने अब तक रिलायंस जियो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पहला नोटिस 10 दिसंबर को जारी किया गया, जिसके जवाब में 15 दिसंबर को रिलायंस जियो ने कहा कि रेस्टोरेशन करवा दिया है। लोगों ने शिकायत की कि काम नहीं हुआ है तो इसके बाद 26 दिसंबर को दूसरा नोटिस जारी किया गया लेकिन डेढ़ महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है।

15 दिनोंतक जलापूर्ति नहीं

पाइपलाइनडैमेज होने की वजह से एकता नगर, जनता कॉलोनी के निवासियों को 15 दिनों तक जलापूर्ति नहीं हो सकी। विराेध स्वरूप लोगों ने जोन कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन किया। इसके बाद वैकल्पिक तौर पर टैंकर से पानी की आपूर्ति की गई। इस कार्य में हुआ खर्च भी निगम को ही वहन करना पड़ा था।

रायपुर >

जीईरोड में मशीन से खुदाई के बाद रिलायंस जियो ने सही तरीके से रेस्टोरेशन नहीं कराया, जिसके चलते जगह-जगह गड्‌ढे हो गए हैं। आए दिन यहां वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इससे पहले भी रिलायंस ने खुदाई के दौरान तहसील कार्यालय के सामने पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी, जिसे डीबी स्टार की खबर के बाद सुधारा गया। शहर के कुछ हिस्से में खुदाई की अनुमति नहीं मिली तो वहां केबल बिछाने के बजाय खंभों पर टांग दी गई है। शारदा चौक में सड़क तक झूल आई केबल को कई दिनों बाद काटा गया, जिसके टुकड़े अब भी वहीं पड़े हैं। जयस्तंभ चौक में केबल सड़क पर फैली हुई है, जिसके ऊपर से पूरे दिन वाहन गुजरते रहते हैं। कोटा रोड में तो लोगों के घरों और दुकानों में केबल लटका दिए गए हैं।

रिलायंस जियो पर जुर्माना किस आधार पर लगाया गया था?

रिलायंसजियो ने खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी। हालांकि निगम ने इसे बदल दिया है।

लेकिनएकता नगर चौक तथा एलआईजी 197 के आगे अब भी लीकेज है।

जांचकरवा लेता हूं, समस्या होगी तो सुधार करवा दिया जाएगा।

सड़कभी टूटी हुई है?

हां,सुधार किया जा रहा था, चुनाव के चलते काम रोक दिया गया।

लेकिननोटिस में रोड कटिंग, फिलिंग, पेंचवर्क का खर्च भी जोड़ा गया है?

मैंकोई भी जानकारी जांच होने के बाद ही दे पाऊंगा।