- Hindi News
- कार में रेनाे लॉजी फॉक्सवेगन जेटा और स्मार्टफोन में सोनी ई 4 सैमसंग एस 6
कार में रेनाे लॉजी फॉक्सवेगन जेटा और स्मार्टफोन में सोनी ई-4 सैमसंग एस-6
सिटी रिपोर्टर } रायपुरियंसके लिए फरवरी का अंतिम सप्ताह और मार्च महीना खास रहने वाला है। इन दोनों महीनों में ऑटोमोबाइल सेक्टर और इलेेक्ट्रॉनिक सेक्टर में कई लांचिंग होंगी। ऑटोमोबाइल सेक्टर में हुंडई, फॉक्सवेगन और रेनो जैसी कंपनी नए मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं। वहीं, सैमसंग और सोनी जैसी कंपनी इसी महीने नए मोबाइल लांच करेंगी। एक्सपर्ट की मानें तो यह साल ऑटोमोबाइल सेक्टर में खास रहने वाला है। अधिकतर कंपनियां इस साल कई अच्छे मॉडल लॉन्च करेंगी। रेनाेलॉजी: रेनोफरवरी या मार्च में लॉजी लॉन्च करने जा रही है। एमपीवी सेगमेंट में रही इस कार की कीमत अभी तय नहीं है। सेवन सीटर इस कार का डिजाइन यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
सैमसंग एस 6: सैमसंगकी मशहूर एस सीरीज में एस-6 भी फरवरी के अंत तक लॉन्च होने की संभावना है। इसकी कीमत 60 से 70 हजार रुपए के बीच हो सकती है। फीचर्स के मामले में कंपनी ने इसमें कई बदलाव किए हैं। इसे आईफोन 6 की टक्कर में लॉन्च किया जा रहा है।
सोनी ई-4: सोनीका न्यू मोबाइल ई-4 फरवरी के अंतिम सप्ताह तक शहर में अवेलेबल होगा। इसका लुक सोनी के दूसरे मोबाइल से ज्यादा आकर्षक होगा। मार्केट में पहले से ही मौजूद ई-3 और ई-1 से इसकी स्क्रीन बड़ी होगी। साथ ही प्रोसेसर भी 1.2 से ज्यादा होगा।
फॉक्सवेगन जेटा: फॉक्सवेगनजेटा का नया वर्जन लॉन्च करने जा रही है। इसकी कीमत 14 से 20 लाख रुपए होने की संभावना है। इसमें क्रूज कंट्रोल सिस्टम, क्लाइमेट्रोनिक सिस्टम दिया गया है।
new launching
लाइफ होगी और स्टाइलिश, इस महीने लॉन्च होंगे कार, मोबाइल के नए वर्जन