पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइपलाइन में फिर मिलने लगा दूषित पानी

पाइपलाइन में फिर मिलने लगा दूषित पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबीस्टार टीम के पास डीडी नगर के रहवासी शिकायत लेकर आए कि उनके यहां दूषित पानी सप्लाई हो रही है। नल से नाली का गंदा पानी रहा है। अधिकारियों को इस बारे में एक सप्ताह पहले बता चुके हैं लेकिन अब तक सुधार नहीं हो पाया है।

इसे लेकर टीम ने पड़ताल शुरू की। तीन महीने पहले यहां पीलिया का जबरदस्त प्रकोप था। उस समय भी नलों से गंदा पानी रहा था। दरअसल नाली के नीचे से ही पेयजल पाइपलाइन गुजरी थी। पीलिया की वजह से मौत शुरू हुई तो नगर निगम प्रशासन ने आनन-फानन में पूरे क्षेत्र की पाइपलाइन बदलवा दी। उस दौरान जल्दबाजी में जो लापरवाही बरती गई, उनका खुलासा अब हो रहा है। जो नई पाइप लगाए गए हैं, उसमें कई जगह लीकेज है। ऐसे में नलों से दूषित पानी की सप्लाई की समस्या लगातार बनी हुई है।

क्षेत्र में फिलहाल नाली निर्माण का काम चल रहा है। इस दौरान हुई खुदाई की वजह से पाइपलाइन को भी नुकसान हुआ है। इस वजह से सेक्टर 2 और 4 के कई घरों में पानी नहीं रहा है। रहवासी इसकी शिकायत वार्ड पार्षद और जोन कार्यालय में कर चुके हैं। उधर निगम के अमले ने लीकेज खोजने का काम शुरू तो किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान कई जगह गड्‌ढे किए गए थे। लीकेज नहीं मिला तो इन्हें बिना भरे छोड़ दिए। ऐसे में इनमें नालियों का गंदा पानी जमा होने लगा।

निगम के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि लीकेज का पता चल गया है। इसके बाद भी सुधार नहीं हो पाया है। अभी भी घरों में दूषित पानी अा रहा है। ऐसे में लोगों को डर सता रहा है कि कहीं फिर से पीलिया का प्रकोप फैल जाए। टीम ने पार्षद को इसकी जानकारी दी तो वे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठाने लगे। कहा जब तक दो-चार बार फोन नहीं करो, कोई काम नहीं होता। इंजीनियर को भी गड्‌ढों में नाली का पानी जमा होेने के बारे में बता चुके हैं। वे जल्द सुधार करवाने का आश्वासन दे रहे हैं। जोन आयुक्त का कहना है कि लीकेज का पता चल गया है। गड्‌ढे भी भरवा दिए जाएंगे।

^काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा

लोगोंके घरों में गंदा पानी आने की शिकायत मिली थी। उसे ठीक करने के लिए टीम को लगाया गया है। कई जगह गड्‌ढे किए गए थे, उन्हें जल्द ही भरवा दिया जाएगा। विजयपांडे, आयुक्त,जोन क्र.-5, रायपुर नगर निगम