पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडस्ट्री और इंस्टीट्यूट के बीच हो रिलेशन

इंडस्ट्री और इंस्टीट्यूट के बीच हो रिलेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडस्ट्रीऔर इंस्टीट्यूट रिलेशन बेहद जरूरी है। इसका सीधा फायदा स्टूडेंट्स को उनके करियर को स्थापित करने में मिलता है। आईआईएम के मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स और देश के तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों ने इसी बात पर अमल करने का संकल्प लिया। मौका था फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का। टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी प्रोग्राम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में देश में तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने का प्रयास किया गया। छह दिनों तक चले इस प्रोग्राम में विशेषज्ञों ने टेक्निकल इंस्टीट्यूट और इंडस्ट्रीज के बीच रिश्ता कायम करने की बात पर जोर दिया, ताकि स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ ही आगे प्रैक्टिकल नॉलेज हासिल करने में भी संस्थान काम सके। प्रोग्राम के आखिरी दिन प्रो सजल दास ने भी एक सेशन लिया। आईआईएम के प्रो बीएस सहाय ने आगे इस प्रोग्राम में सीखी बातों को अमल में लाने सकरात्मक प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षण-शिक्षा प्रक्रिया में सुधार जैसे कई विषयों पर जानकारी दी गई।

iim raipur