तकनीक के सही यूज से ही मिलेगी तरक्की
आजकंप्यूटर मोबाइल इंटरनेट सुविधा से ज्यादा जरूरत बन चुके हैं। बच्चों को इनका सही समय पर सही इस्तेमाल करना चाहिए। तकनीक की ये सड़क फिसलन भरी है। ये कहा पटना से आईं शिक्षाविद डॉ भावना शेखर ने।
वो संस्कृति विभाग और राजकमल प्रकाशन के पुस्तक मेला लेखक-पाठक संवाद कार्यक्रम में बोल रहीं थीं। विभाग के सिविल लाइंस स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित इस वर्कशॉप में स्टूडेंट्स और टीचर्स ने हिस्सा लिया। उन्होंने वैल्यू ऐडेड एजुकेशन पर भी जोर दिया। वो बोलीं कि शिक्षा सिर्फ जीविका के लिए नहीं जीवन के लिए होनी चाहिए। आज हर इंसान के जीवन में उसूलों, आदर्शों की कमी है हम जानते हुए कई गलत काम करने को तैयार हो जाते हैं। जब शिक्षा पद्धति अच्छे बुरे का सही फर्क करना सिखाती है तब वो सही मायनों में शिक्षा होती है। उन्होंने बच्चों को शहर साफ बनाने का संकल्प दिलाया।