पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार दिन मस्ती से सब खाया, मैच सेे पहले ली गुड बॉय वाली डाइट

चार दिन मस्ती से सब खाया, मैच सेे पहले ली गुड बॉय वाली डाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैंपियंसलीग का मैच खेलने के लिए रायपुर पहुंचे क्रिकेटर्स पिछले चार दिनों से तंदूरी चिकन, हलवा पूरी, मटन करी जैसी डिशेस खूब एंजॉय कर रहे थे। लेकिन, शनिवार को सारे क्रिकेटर्स एकदम से गुडबॉय वाली रूटीन में गए। मैच के पहले क्रिकेटर्स ने गुड बॉयज की तरह हेल्दी और लाइट खाना खाया। डाइट की गाइडलाइन पूरी तरह फॉलो की गई। सुबह 7 बजे से होटल परिसर में चहल कदमी होने लगी।

जिमिंग से लेकर नाश्ता तक सब समय पर हुआ। कुछ क्रिकेटर्स ने रूम में बैठकर मैच के वीडियो देखे, तो कुछ खाने की टेबल पर ही स्ट्रेटजी डिस्कस की।

नाश्तेमें न्यूजीलैंड का एप्पल

नाश्तेमें खिलाड़ियों ने फ्रूट्स पर सबसे ज्यादा फोकस किया। न्यूजीलैंड कीवी, जर्मनी का ग्रीन एप्पल, वॉशिंगटन ग्रेप्स और लोकल बनाना के साथ अधिकतर क्रिकेटर्स ने ऑरेंज और कैरट जूस पीया। एग व्हाइट आमलेट भी ब्रेकफास्ट में शामिल रहा।

आॅइली नहीं चाहिए, लंच में लिया ग्रिल फूड

खिलाड़ियों ने कह दिया था कि मैच से पहले वे ऑइली और स्पाइसी खाना नहीं खाएंगे। लंच में सबका फोकस ग्रिल फूड पर रहा। स्पेशल डिमांड पर लाइट चिकन करी सर्व की गई। पतली रोटियों के साथ बिना ग्रेवी वाला खाना खाकर सदर्न एक्सप्रेस की टीम स्टेडियम रवाना हुई।

मैच के बाद अकमल ने खाई घर जैसी चना दाल

उमर अकमल ने सुबह से ही हेड शेफ मनीष सारना से कहा कि वे मैच से लौटकर घर जैसी चना दाल खाना चाहते हैं। वहीं, बहुत से प्लेयर्स ने रान (लेग पीस ऑफ मटन) खाने की मांग की थी। मैच से लौटने के बाद किसी ने रूम में तो किसी ने रेस्टोरेंट में अपनी पसंद का खाना एंजॉय किया।

श्रीलंका के यशोदा लंका (बाएं) अपने साथी खिलाड़ी के साथ गुपचुप खाते हुए।