पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये रहे पार्टी की शान

ये रहे पार्टी की शान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर लाउडम्यूजिक पर बिंदास अंदाज में डांस करते स्टूडेंट्स ने रॉकिंग अंदाज में वेलकम पार्टी सेलिब्रेट की। शनिवार को प्रगति कॉलेज में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में देर तक स्टूडेंट्स अंग्रेजी बीट्स..., यार तेरा सुपरस्टार... चिकनी कमर पे तेरी मेरा दिल फिसल गया... और ढोल जगीरो दा जैसे मस्त कर देने वाले डांसिंग नंबर्स पर थिरकते रहे। डीजे की मिक्सिंग ने इवेंट का माहौल और मस्ती भरा बनाया। टीचर्स ने भी यंग जेनरेशन के गीतों पर ठुमके लगाए।

मिस्टर फ्रेशर का खिताब लक्ष्मीकांत, आकाश साहू, अभिषेक ने जीता। मिस फ्रेशर शैल सेन, आलिया उपाध्याय और सौम्या बनीं। बेस्ट ड्रेसअप के लिए करिश्मा, ऋषभ, अक्षय नामदेव, हर्षा वैष्णव ने प्राइज जीते। बेस्ट स्माइल के लिए आस्था शर्मा (बीएससी), आस्था शर्मा (बीसीए) और पायल ने इनाम जीते। बेस्ट कॉन्फिडेंस अवॉर्ड केशव और आकर्षित को मिला।

यार तेरा सुपरस्टार... पर थिरककर बनाए नए यार