कार और घर के लिए कराई बुकिंग
94.3मायएफएम और कैनरा बैंक के माय होम एंड कार एक्सपो का रविवार 14 सितंबर को आखिरी दिन है। शहर के लोगों के पास अब एक ही दिन है अपनी जरूरत के हिसाब का मकान और गाड़ी हासिल करने के लिए। गॉस मेमोरियल में चल रहे इस एक्सपो को लोग पसंद कर रहे हैं। अब तक इस एक्सपो से सैंकड़ों लोगों ने अपनी पसंद की स्कीम में बुकिंग को लेकर गजब की दिलचस्पी दिखाई है। एक्सपो में कई रियल स्टेट और ऑटोमोबाइल कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। बजट के अनुसार कार, बाइक के अलावा फ्लैट और स्वतंत्र मकानों के कई रेंज यहां अवेलेबल हैं। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप और अंकित जिंदल उपस्थित रहेंगे।
माय होम एंड कार एक्सपो में शनिवार को सैंकड़ों लोग पहुंचे।
home & car expo