सिटी रिपोर्टर रायपुर
सिटी रिपोर्टर रायपुर
पापुलेशनफर्स्ट मुंबई द्वारा जेंडर संवेदनशीलता पर छठवें नेशनल लाडली मीडिया अवाॅर्ड और विज्ञापन अवार्ड 2013-14 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। अवार्ड फंक्शन दिसंबर में रायपुर में होना है। संस्था की निदेशक डॉ. एएल शारदा और मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की समन्वयक कुमुद सिंह ने बताया कि यूएनएफपीए के समर्थन से इन राष्ट्रीय पुरस्कारों में प्रिंट मीडिया, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो, वेब मीडिया से संस्थागत या स्वतंत्र रूप से जुड़े लोग हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए वे प्रविष्ठियां मान्य होंगी जो 1 जुलाई 2013 से 30 जून 2014 के बीच प्रकाशित या प्रसारित हुई हो। फार्म वेबसाइट populationfirst.org से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
entries for award
लाडली मीडिया अवाॅर्ड के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन