- Hindi News
- मैग्नेटो मॉल में अिवनाश \"हमसे जुड़े\' का शुभारंभ
मैग्नेटो मॉल में अिवनाश \"हमसे जुड़े\' का शुभारंभ
रायपुर|अविनाश ग्रुपमैग्नेटो मॉल में लेकर आए हैं, \\\"हमसे जुड़े\\\' स्टाल कॉन्सेप्ट। जिसका शुभारंभ समूह के प्रबंध संचालक आनंद सिंघानिया ने ग्राउंड फ्लोर के एट्रीयम-2 में किया। स्टाल में लोगों को समूह के सभी आवासीय, व्यावसायिक आैर वाणिज्यिक प्रोजेक्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारी मिलेगी। साथ ही साइट विजिट के लिए गाड़ी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर श्री सिंघानिया ने कहा कि स्टाल में प्रोजेक्ट के ब्रोसर, लोकेशन, प्राइस, लेआउट आैर फाइनेंस आदि की जानकारी मिल सकेगी। यहां हमारे प्रतिनिधि आपको बताएंगे कि आपके बजट, जरूरत आैर लोकेशन के मुताबिक आप कौन-सा विकल्प चुन सकते हैं। उन्होंने बताया कि शहर के चारों आेर अविनाश ग्रुप के विभिन्न प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य प्रगति पर है। ग्रुप सभी वर्गों के लिए उचित बजट में उनकी बचत को सही आकार देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। सभी प्रोजेक्ट में पारदर्शिता, विश्वास आैर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।