- Hindi News
- आज बाइसिकल स्कैवेंजर हंट, जीतें कैश प्राइज
आज बाइसिकल स्कैवेंजर हंट, जीतें कैश प्राइज
जेसीआईरायपुर राइस सिटी की ओर से रविवार को हिन्दू हाई स्कूल, बैरन बाजार से सुबह 7 बजे से \\\"स्कैवेंज दी हंट - बाइसिकल स्कैवेंजर हंट\\\" का आयोजन किया जा रहा है। साइकिलिंग को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षित रखने के मकसद से शहर में पहली बार हो रहे इस इवेंट में लगभग दो सौ प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 10 किलोमीटर की इस रेस में प्रतिभागियों को 10 से 14 जगह की जानकारी पहेली के रूप में दी जाएगी, जिसे सुलझा कर उन्हें मेन स्थान तक पहुचना होगा। आखिरी में मेन प्लेस पर पहुचने पर प्रतिभागियों को प्रश्न पत्र दिया जाएगा, जिसका सही उत्तर उन्हें देना होगा। जिस के सबसे अधिक अंक होंगे, उसे विजेता चुना जाएगा। प्रतियोगिता दो वर्ग में होगी। जूनियर वर्ग में 14 से 18 साल और सीनियर में 18 साल से अधिक उम्र के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। विनर्स को कैश प्राइज से नवाजा जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9300364000 पर करें संपर्क।