- Hindi News
- शंकराचार्य के काफिले में शामिल कार हादसे की शिकार, सभी सुरक्षित
शंकराचार्य के काफिले में शामिल कार हादसे की शिकार, सभी सुरक्षित
शंकराचार्य के काफिले में शामिल कार हादसे की शिकार, सभी सुरक्षित
रायपुर| द्वारिकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के काफिले में शामिल एक गाड़ी रविवार की रात सवा नौ बजे रायपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर धमतरी रोड पर कुरुद के डांडेसरा के पास दुर्घटना की शिकार हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन शंकराचार्य का काफिला होने के कारण पूरे प्रशासनिक अमले में कुछ देर के लिए खलबली मच गई थी। बाद में स्थिति स्पष्ट होने के बाद सबने राहत की सांस ली। एसपी ओपी पाल ने बताया कि शंकराचार्य के काफिले में चार गाड़ियां थीं। उनकी गाड़ी सबसे आगे चल रही थी। जिस गाड़ी में बैठे थे, वह रायपुर की ओर आगे निकल चुकी थी। काफिले की चौथी गाड़ी को जीप ने टक्कर मारी। उसका ड्राइवर नशे में था। उसे मामूली चोट आई।
उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।