खमतराई में हुए सड़क हादसे में एक की मौत
खमतराई में हुए सड़क हादसे में एक की मौत
रायपुर|खमतराईमें शनिवार की रात स्कार्पियो की ठोकर से घायल अधेड़ की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। देर रात उसकी मौत हो गई। खमतराई पुलिस ने बताया कि आनंद धीवर (56 वर्ष)ओवरब्रिज के पास से पैदल कहीं जा रहा था। उसी दौरान रायपुर की ओर से रही स्कार्पियो ने ठोकर मार दी। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। स्कार्पियो का ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। आसपास कुछ लोग थे,लेकिन अंधेरे की वजह से वे गाड़ी का नंबर नहीं देख पाए।
खमतराई पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को अधेड़ की लाश परिजनों को सौंप दी।