पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर से भगवान के मुकुट चोरी, नकदी भी ले गए चोर

मंदिर से भगवान के मुकुट चोरी, नकदी भी ले गए चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदिर से भगवान के मुकुट चोरी, नकदी भी ले गए चोर

रायपुर| शनिवारकी रात चोरों ने गुढ़ियारी के एक मंदिर से तीन मुकुट चुरा लिए। दान पेटी का ताला तोड़कर चोर नकदी भी निकालकर ले गए। सुबह मंदिर के पट खोलने के बाद चोरी की जानकारी हुई। मंदिर के पुजारी की रिपोर्ट पर गुढ़ियारी थाने ने अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को आस-पास के इलाके में रहने वाले चोरों पर शक है। गुढ़ियारी जनता कालोनी का शिव-शीतला मंदिर घनी बस्ती वाले इलाके में है। इस वजह से यह माना जा रहा है कि बाहर के चोर यहां वारदात नहीं कर सकते। चोर मंदिर के पिछले हिस्से के दरवाजे का ताला तोड़कर दाखिल हुए।

तीन मुकुट चोरी करने के अलावा उन्होंने दान पेटी का ताला भी तोड़ लिया। पुजारी पं. मनोज शास्त्री ने सुबह मंदिर का मुख्य द्वार खोला और भीतर पहुंचे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उसके बाद पुजारी और आस-पास रहने वाले कुछ लोग थाने पहुंचे।