पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खचाखच स्टेडियम में बल्ले से रनों के साथ बरसा जोश

खचाखच स्टेडियम में बल्ले से रनों के साथ बरसा जोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुलेमौसम और चैंपियंस लीग के क्वालिफायर मुकाबले में हुए जोरदार मैचों ने प्रदेशवासियों के लिए इस रविवार को यादगार बना दिया। नई राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जैसे-जैसे बल्लों से रन बरसे, लोगों का जोश भी बढ़ता चला गया। लोगों ने मैच का मजा तो लिया ही, स्टेडियम में जमकर एंजॉय भी किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार तालियां बजीं, तो पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए भी नारे लगते रहे।

पहला क्वालिफायर मैच शाम चार बजे लाहौर लायंस और नॉर्दर्न नाइट्स के बीच शुरू हुआ। तब स्टेडियम कुछ खाली था। जैसे-जैसे शाम गहराई, स्टेडियम में भीड़ बढ़ती गई। शाम 7 बजे स्टेडियम पैक हो गया और क्रिकेट का जादू सिर चढ़कर बोलने लगा था। इस समय मुकाबला मुंबई इंडियंस और सदर्न एक्सप्रेस के बीच हो रहा था। जैसे ही चौके-छक्के पड़ते या विकेट गिरता, दर्शक मस्ती में डूब जाते। पहले मैच से शुरू हुआ यह सिलसिला दूसरे मैच में चरम पर पहुंच गया।

दूसरे दिन भी परसदा स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच बना रहा। टीमों का उत्साह बढ़ाने पहुंचा युवाओं का ग्रुप।

मुंबई को समर्थन

कीचड़ से परेशानी

शनिवारको हुई बारिश से जमा हुआ कीचड़ आज भी स्टेडियम परिसर में दिखा। इससे लोगों को प्रवेश द्वार तक जाने में खासी दिक्कत हुई। स्टेडियम से प्रवेश द्वार तक साफ-सफाई की व्यवस्था पहले जैसी ही थी। इससे लोगों में नाराजगी भी दिखी। कई लोग कीचड़ से बचने के लिए खतरनाक फिसलन वाली जगहों से होकर भी स्टेडियम पहुंचे।

कपिल देव के लिए लगे नारे

ग्रुप के पहले मैच में लाहौर लायंस के हाथों करारी हार के बाद भी मुंबई इंडियंस को प्रदेशवासियों का भरपूर समर्थन मिला। मुंबई इंडियंस वाले टी-शर्ट, झंडे और सिर पर रीबन बांधे बड़ी संख्या में लोग दिखे। स्टेडियम में चारों ओर जिधर भी नजर जाती उधर मुंबई इंडियंस के समर्थक ही दिखते। लोगों के गालों और टैटू में भी मुंबई इंडियंस ही दिखा। बड़े सितारों वाली इस टीम के मैच में स्टेडियम पूरी तरह पैक हो गया था।

देश के पूर्व दिग्गज गेंदबाजों में से एक कपिल देव की एक झलक पाने के लिए लोगों में उत्साह देखते ही बना। जैसे ही सूचना मिली कि कपिल स्टेडियम पहुंचे है, लोगों की नजर उन्हें ढूंढने लग