- Hindi News
- नगरीय निकायों में चुनाव पूर्व हेल्थ कैंप लगेंगे
नगरीय निकायों में चुनाव पूर्व हेल्थ कैंप लगेंगे
रायपुर|नगरीय निकायचुनाव से पहले राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में संजीवनी हेल्थ कैंप आयोजित करने का फैसला लिया है जो 16 सितंबर से सात अक्टूबर तक आयोजित होंगे। इसके लिए डे- टू- डे प्रोग्राम घोषित किया है। इन हेल्थ कैंपों में सभी तरह जांच और उपचार की व्यवस्था होगी। फिलहाल इसका आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में होगा। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत भी जांच होगी।