पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव बहिष्कार की अपील करने वाली कांग्रेस का पंजीयन रद्द करें : भाजपा

चुनाव बहिष्कार की अपील करने वाली कांग्रेस का पंजीयन रद्द करें : भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|अंतागढ़ उपचुनाव के प्रभारी और प्रदेश के उच्च शिक्षा और राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों से चुनाव बहिष्कार की अपील की है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा है। उन्होंने चुनाव आयोग से पार्टी के पंजीयन को तुरंत रद्द करने की मांग की है। उच्च शिक्षा और राजस्व मंत्री रविवार को अंतागढ़ उप चुनाव को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस सिलसिले में चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। भाजपा ने भूपेश बघेल पर भी हमला बोला और कहा कि उनका चुनाव बहिष्कार करने का यह बयान विक्षिप्त मानसिकता का प्रमाण है। भाजपा ने कांग्रेस पर यह हमला उस समय बोला है जब अंतागढ़ में 13 सितंबर को वोटिंग हो चुकी है। भाजपा के हमले पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि अंतागढ़ में लोकतंत्र की हत्या भाजपा ने ही की है। कांग्रेस सहित अंतागढ़ चुनाव में कूदे सारे निर्दलीय प्रत्याशियों के नाम जबरिया वापस कराए गए है।