बांटे जयपुर पैर
बांटे जयपुर पैर
रायपुर|श्री विनयमित्र मंडल ने रविवार को निशुल्क विकलांग शिविर का आयोजन किया। विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। विनय विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
दीपिका पदम पारख के जन्मदिन के मौके पर हेतराम चंद्रा और नितेश सोनी को ट्राइसिकल दिया गया।
शिविर में अनंद महिला मंडल द्वारा निशक्तजनों को जयपुर पैर दिया गया। शिविर में लालगंगा विहार महिला शाखा, शांतिलाल सोहनलाल कोठारी के सौजन्य से ट्राइसिकल और जयपुर पैर बांटा गया। इस मौके पर सुभाष तिवारी, संपत झाबक, पदम गोलछा, संतोष बैद आदि मौजूद थे।