पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षमा वाणी पर्व को राष्ट्रीय दिवस घोषित करने की मांग की

क्षमा वाणी पर्व को राष्ट्रीय दिवस घोषित करने की मांग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| जैनसमाज ने क्षमा वाणी पर्व को राष्ट्रीय क्षमा वाणी दिवस घोषित करने की मांग की है। दिल्ली में रविवार को आयोजित जैन समाज की धर्मसंसद में जैन मुनियों ने एकमत होकर इस मांग पर सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगाई। इस दौरान जैन मुनि आचार्य तरुण सागर, आचार्य शिवमुनि और आचार्य अभय मुनि आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

वहीं धर्म संसद के इस प्रस्ताव को दिगंबर जैन महासभा के जरिए जल्द ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपने की भी सहमति बनी। धर्म संसद में रायपुर से प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत सहित तमाम लोग शामिल हुए थे।