पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज यात्रियों को मिले मेडिकल किट

हज यात्रियों को मिले मेडिकल किट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| छत्तीसगढ़राज्य हज कमेटी से इस साल हज के मुबारक सफर पर जाने वाले 345 हज यात्रियों को मेडिकल किट सौंपे। मेडिकल किट में सामान्य सर्दी जुकाम की दवाओं के साथ पेट की तकलीफों को दूर करने वाली दवा का स्टॉक भी है। इसके लिए राज्य कमेटी ने रविवार को खालसा स्कूल में समारोह आयोजित किया था। इसमें हज यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उन्हें जरूरी टीके भी लगाए गए।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यात्रियों को किट बांटे। इस अ‌वसर पर उन्होंने कहा कि इस मुबारक यात्रा से हाजियों का जीवन ही बदल जाता है। ये ऐसा सफर है जिसमें वे ही जाते हैं जिन्हें मदीने से बुलावा आता है। इसलिए वे हाजी कहलाते हैं। उन्होंने सभी हज यात्रियों से राज्य और देश में अमन, शांति खुशहाली की दुआ मांगने के लिए भी कहा। हज कमेटी के चेयरमैन डॉ. सलीम राज ने बताया कि हज यात्रियों की फ्लाइट नागपुर से 25 और 26 सितंबर को उड़ान भरेगी।

हज यात्रियों को उड़ान से दो दिन पहले नागपुर हज हाउस में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। पहली बार हज पर जाने वाले यात्रियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस बार हज पर जाने वाले यात्रियों में 8 साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। समारोह में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे, आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री केदार कश्यप, मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन युनूस कुरैशी आदि उपस्थित थे।

सिम कार्ड के साथ मोबाइल भी मिलेंगे

हज कमेटी की ओर से इस साल हज पर जाने वाले लोगों को एंड्राइड मोबाइल नए सिम कार्ड के साथ दिए जाएंगे। इस मोबाइल से हज यात्री केवल एक-दूसरे के साथ जुड़े रहेंगे बल्कि उनके घरवाले भी जान सकेंगे कि हज के दौरान यात्रियों की लोकेशन क्या है। व्हाट्स एप पर हज यात्रियों का एक ग्रुप भी बनाया जाएगा, जिसमें सभी यात्री जुड़े रहेंगे। वे इस ग्रुप में एक-दूसरे से बात भी कर पाएंगे।

हज यात्रियों को मेडिकल किट देते मुख्यमंत्री।